सीयूएसबी की पीएचडी शोधार्थी प्रियंका ने दक्षिण कोरिया में प्रस्तुत किया शोधपत्र
गया, अगस्त 29 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के भौतिकी विभाग की पीएचडी शोधार्थी प्रियंका कुमारी ने दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित आरक्यू-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर उपलब्धि हासिल की। उन्होंने सम्मेलन में अपने शोध-पत्र की मौखिक प्रस्तुति देने के साथ एक तकनीकी सत्र की अध्यक्षता भी की। प्रियंका कुमारी डॉ. रोहित रंजन शाही के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं। सम्मेलन में दुनिया के विभिन्न देशों से शोधकर्ता, वैज्ञानिक, शिक्षाविद और विशेषज्ञ शामिल हुए। इसमें उन्नत पदार्थ विज्ञान तथा इससे जुड़े क्षेत्रों में नवीनतम प्रगति और उभरते शोध विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रियंका ने "एनीलिंग से प्रेरित चुंबकीय गुण और हाई एंट्रॉपी एलॉय की भविष्य की दिशाएं" विषय पर शोध-पत्र प्रस्तुत किया। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.