सीयूएसबी की छात्रा से मोबाइल छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार
गया, मई 12 -- पंचानपुर थाना की पुलिस ने छात्रा से मोबाइल छीनकर फरार हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से छीना गया मोबाइल फोन और एक अन्य मोबाइल सेट भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार जनवरी माह में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के पास अंधेरे का फायदा उठाकर उचक्कों ने एक छात्रा से मोबाइल छीन लिया था और मौके से फरार हो गए थे। घटना को लेकर पीड़िता की ओर से पंचानपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस तकनीकी आधार पर मोबाइल की लोकेशन ट्रैक कर रही थी। सोमवार की रात पुलिस को छीना गया मोबाइल एक्टिव होने की सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दरियापुर गांव में छापेमारी की। पंचानपुर थाना के एसएचओ पद्माकर उपाध्याय ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.