गया, मार्च 5 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर की मूट कोर्ट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। कोलकाता स्थित श्यामबाजार लॉ कॉलेज में आयोजित तृतीय इंटर-कॉलेज मूट कोर्ट प्रतियोगिता (आईसीएमसीसी-3.0) में सीयूएसबी की टीम प्रथम रिसर्चर का खिताब के साथ द्वितीय उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। प्रथम रिसर्चर के खिताब के साथ सीयूएसबी की छात्राओं को 3000 रुपए की नकद राशि भी दी गई । सीयूएसबी के विधि विभाग टीम में शन्या कुमारी (प्रथम वक्ता), समृद्धि सहाय (द्वितीय वक्ता) और प्राची गोयल (शोधकर्ता) शामिल थीं। टीम ने अपने मजबूत तर्क, प्रभावशाली प्रस्तुति और शोध के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। टीम की सदस्य प्राची गोयल को प्रतियोगिता में उनकी उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.