गया, फरवरी 27 -- ज्ञान और मोक्ष की पावन धरती पर स्थित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) शुक्रवार को अपना स्थापना दिवस मना रहा है। वर्ष 2009 में शुरू हुआ यह शैक्षणिक सफर आज 17 वर्षों की उपलब्धियों से सुसज्जित हो चुका है। सीमित संसाधनों से शुरू होकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता और दूरदृष्टि का प्रमाण है। सीयूएसबी को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा 'ए प्लस प्लस' ग्रेड प्रदान किया गया है। साथ ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इसे श्रेणी-वन विश्वविद्यालय का दर्जा दिया है। एनआईआरएफ रैंकिंग में भी विश्वविद्यालय ने स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है। 2009 में हुई थी शुरुआत, 2017 में मिला स्थायी ठिकाना विश्वविद्यालय ने मार्च 2009...