सीयूएसबी: यूजी दाखिले के लिए 26 जुलाई तक जमा कर सकेंगे शुल्क
गया, जुलाई 24 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए जारी पहली कट-ऑफ सूची में संशोधन (कोरिजेंडम) जारी किया है। संशोधित सूची में पीडब्लूडी वर्ग में कंप्यूटर साइंस और इकोनॉमिक्स पाठ्यक्रम के कटऑफ में बदलाव हुआ है। शेष पाठ्यक्रमों की कटेगरीवाइज कटऑफ पूर्ववत है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. शान्तिगोपाल पाइन द्वारा गुरुवार को जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न पाठ्यक्रमों की संशोधित श्रेणीवार कट-ऑफ के आधार पर पात्र अभ्यर्थी अब 26 जुलाई 2026 तक प्रवेश शुल्क जमा कर अपनी सीट ब्लॉक करा सकते हैं। पहले अंतिम तिथि 23 जुलाई निर्धारित थी। छात्रहित को देखते हुए विवि ने तिथि में विस्तार किया है। यह भी पढ़ें- DU Admissions 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी राउंड 2 सीट अलॉटमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.