गया, जून 5 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) की 29 स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अब तक आवेदन नहीं कर पाने वाले अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया गया है। सीयूएसबी ने छात्रहित को देखते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आठ जून कर दी है। पहले यह चार जून तक ही निर्धारित थी। सीयूएसबी के पीजी पाठ्यक्रम में नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 1238 सीटों पर काउंसलिंग और प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि अभ्यर्थियों तथा उनके अभिभावकों के हितों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि को चार जून से बढ़ाकर आठ जून करने का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: स्नातक में नामांकन के लिए आ...