लखनऊ, अगस्त 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता सीएसआईआर-केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) में फसल उत्पादन एवं सुरक्षा प्रभाग में कार्यरत वैज्ञानिक डॉ. आकांक्षा सिंह का चयन राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के प्रतिष्ठित नासी यंग साइंटिस्ट अवार्ड-2026 के लिए किया गया है। डॉ. सिंह इससे पूर्व भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी यंग साइंटिस्ट, इंसा यंग एसोसिएट तथा भारतीय राष्ट्रीय युवा विज्ञान अकादमी की सक्रिय सदस्य के रूप में भी सम्मानित हो चुकी हैं।डॉ. आकांक्षा सिंह को यह सम्मान राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के 96वें वार्षिक अधिवेशन एवं संगोष्ठी के दौरान आयोजित सम्मान समारोह में 4-5 दिसंबर को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी में दिया जाएगा। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सीमैप के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने बधाई दी है। डॉ. आकांक्षा सिंह ने वर...