रुडकी, मई 2 -- रुड़की, संवाददाता। रुड़की-भगवानपुर हाईवे पर पुलिस चौकी के ठीक सामने सीमेंट से भरा एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर सीमेंट की बोरियों का ढेर लग गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। लगभग दो घंटे तक वाहन चालकों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटाकर यातायात सुचारू कराया। इसके बाद जाकर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- रुड़की सालियर चौराहे के समीप पलटा सीमेंट से भरा ट्रक यह भी पढ़ें- ट्रक ने कंटेनर में मारी टक्कर, यातायात बाधित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...