गिरडीह, जून 22 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि। ताराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पर बड़कीटांड़ जंगल के पास रविवार सुबह करीब चार बजे सीमेंट लोड ट्रक अनियंत्रित होने के कारण पलट गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। ट्रक चालक को हल्की-फुल्की चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही ताराटांड़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल चालक को इलाज हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार सीमेंट लोड ट्रक धनबाद तरफ से गिरिडीह जा रहा था। इसी क्रम में गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग बड़कीटांड़ जंगल के पास ट्रक अनियंत्रित होने के कारण सड़क से उतर कर नीचे जाकर पलट गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- कौड़ी बहियार के समीप राख से लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...