बिहारशरीफ, जनवरी 3 -- हिलसा के खाखी चौक के पास शुक्रवार की रात हुई घटना फोटो : हिलसा02-हिलसा में चोरी की घटना के बाद शनिवार को जांच करती पुलिस। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के खाखी चौक के पास शुक्रवार की रात चोरों ने सीमेंट दुकान से हजारों की संपत्ति चुरा ली। साथ में सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी लेकर भाग गये। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। पीड़ित की मानें तो चोर छत पर लगे ग्रिल को काटकर दुकान के अंदर घुसे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है। दुकानदार सुबोध कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गये थे। शनिवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे। ताला खोलकर अंदर गये तो हैरान रह गये। अंदर सामान बिखरे पड़े थे। चोरों ने एक टीवी, करीब 30 हजार रुपये नकद व कई जरूरी कागजात चुरा लिये थे। चोरी गये सामानों की कीमत 60 से 70 हजार...