कौशाम्बी, जून 12 -- संदीपनघाट थाने के रसूलपुर बदले गांव में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसे में दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। सीमेंट की चादर लादकर जा रहा तीन पहिया लोडर अचानक पलट गया, जिसकी चपेट में आकर बालक दब गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रसूलपुर बदले गांव निवासी राकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम सीमेंट की चादर लादकर जा रहा बजाज मैक्सिमो लोडर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। आरोप है कि वाहन चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। वाहन पलटने से उनका दस वर्षीय पुत्र राज उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित पिता का आरोप है कि चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था और वह बेहद लापरवाही से वाहन चला रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पह...