रांची, मई 15 -- रांची। सीमेंट की आपूर्ति का झांसा देकर साइबर ठग ने कारोबारी संदीप गुप्ता से 75 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामले में साइबर अपराध थाना में गुरुवार को केस दर्ज हुआ है। आपूर्तिकर्ता संदीप रातू रोड के आर्यपुरी रोड नंबर एक के रहने वाले हैं। उन्हें निर्माण कार्य के लिए तीन सौ बोरी सीमेंट की आवश्यकता थी। सोशल मीडिया पर कंपनी के डीलर का पता ढूंढ़ा। जिस नंबर पर संपर्क किया, जिसके बाद उनसे ठगी कर ली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...