अलीगढ़, फरवरी 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद सीमेंट उत्पादन का हब बनेगा। डालमिया समूह ने अलीगढ़ में यूनिट स्थापना को कदम बढ़ाया है। 900 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित किया है। गभाना तहसील में 38 हेक्टेयर जमीन की खरीद को मंडल स्तर पर आवेदन किया गया है। अलीगढ़ में अभी तक वंडर, अल्ट्राटेक, जेके व मंगलम सीमेंट की यूनिट स्थापित है। दिल्ली एनसीआर से नजदीक होने के कारण निवेशक तेजी से जनपद में आ रहे हैं। चार यूनिटों के बाद अब 5वीं सीमेंट की यूनिट स्थापित होने जा रही है। डालमिया सीमेंट ने इकाई स्थापना को लेकर कमिश्नरी में जमीन की खरीद को लेकर आवेदन किया है। 20 एकड़ से अधिक जमीन खरीद के लिए सीलिंग को लेकर मंडलायुक्त के समक्ष आवेदन करना होता है। इसके अलावा उद्योग विभाग में भी कंपनी ने प्रस्ताव दिया है। करीब 900 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव प्...