संभल, मई 12 -- थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव भगतपुर पहली में रविवार रात एक सीमेंट ईंट प्लांट से जेनरेटर के कलपुर्जे चोरी हो गए। अज्ञात चोरों ने प्लांट की पिछली दीवार में नकब लगाकर इस वारदात को अंजाम दिया। प्लांट संचालक पुष्प कुमार सिंह उर्फ बिल्लू, भगतपुर पहली के निवासी हैं ने कुढ़फतेहगढ़ थाने में चोरी की तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि चोर प्लांट में खड़े जेनरेटर के कलपुर्जे खोलकर ले गए। क्षेत्र में चोरी की पहली घटना नहीं है। इससे पहले, पांच अप्रैल की रात मिठनपुर मौजा स्थित श्री कृष्णा धर्म कांटा से भी जेनरेटर के कलपुर्जे और कमरे का ताला तोड़कर बीस हजार रुपये नकद चोरी हुए थे। यह भी पढ़ें- नलकूप से सामान चोरी क्षेत्र में बार-बार जेनरेटर के कलपुर्जे चोरी होने और चोरों के पकड़े न जाने से उनके हौसले बुलंद हैं। यह भी पढ़ें- नलकूप से सामान च...