भागलपुर, फरवरी 18 -- नगर परिषद की ओर से अजगैवीनाथ मंदिर परिसर में सीमेंटेड बेच का निर्माण कर उसका उद्घाटन किया गया। नप सभापति राजकुमार गुड्डू ने बताया कि मंगलवार को उद्घाटन हुआ। सभापति ने कहा कि 350 बेंच हर वार्ड में लगेगा। मंदिर, मस्जिद, स्टेडियम, नमामि गंगे घाट, कृष्णगढ़ चौक, मुक्तिधाम आदि स्थानों पर लगाए जाने हैं। इस मौके पर मंदिर के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...