गुमला, दिसम्बर 20 -- गुमला संवाददाता पूरे देश में खेल नगरी के रूप में पहचान बना चुका गुमला वर्ष 2025 में एक बार फिर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाने में सफल रहा। फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स जैसे खेलों में जिले के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर न केवल पदक जीते,बल्कि गुमला का नाम पूरे देश में गौरव से रोशन किया। सीमित खेल संसाधनों के बावजूद मिली ये उपलब्धियां जिले के खिलाड़ियों के साहस,अनुशासन और कड़ी मेहनत का प्रमाण हैं। वर्ष 2025 की सबसे बड़ी उपलब्धि गुमला की खिलाड़ी विकसित बाड़ा का चयन अंडर-20 विमेंस फुटबॉल एशिया कप 2026 के लिए होना रहा। यह चयन न केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए मील का पत्थर है,बल्कि गुमला जैसे छोटे जिले के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान दिलाने वाला क्षण भी है। इसके साथ ही नेपाल में आयोजित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.