गया, मार्च 16 -- बोधगया नगर परिषद की सभापति ललिता देवी ने सोमवार को मस्तीपुर स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नगर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों और बजट आवंटन के बावजूद नगर परिषद शहर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को लगातार गति दे रही है। सभापति ने बताया कि नए और पुराने वार्डों में पीसीसी सड़क, नाली निर्माण और साफ-सफाई की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है। शहर की आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य चल रहा है। वार्ड-21 के नोड-1 के पास करीब 3.05 करोड़ रुपये की लागत से पार्क निर्माण और वार्ड-13 के न्यू ताराडीह क्षेत्र में लगभग 1.73 करोड़ रुपये की लागत से पार्क निर्माण की योजना स्वीकृत की गयी है। उन्होंने कहा कि शहर में जल...