किशनगंज, मार्च 18 -- दिघलबैंक। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने मंगलवार अहले सुबह नेपाल से भारत कि ओर तस्करी के नियत से लाये जा रहे 2 मवेशियों को जप्त किया है। यह कार्रवाई सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 12 वीं बटालियन की बी कंपनी दिघलबैंक के जवानों द्वारा पीलर संख्या 134 के नजदीक सीमा से करीब 600 मीटर अंदर भारतीय सीमा क्षेत्र से की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 वीं वाहिनी बी कंपनी के एसएसबी जवान जब बॉर्डर पर गश्ती दे रहे थे, तभी मंगलवार की अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे पीलर संख्या 134 के आसपास जवानों को कुछ हलचल दिखाई दी जब जवानों ने उस और बढ़ कर देखा तो जवानों को कुछ मवेशी दिखाई दिये, जिसे तस्करी के उद्देश्य से नेपाल से भारत कि ओर लाया जा रहा था। लेकिन जवानों को आता देख तस्कर आरोपी मवेशियों को छोड़कर भागने में सफल रहा। जिसके...