अररिया, मई 20 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। लगातार डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का असर अब केवल आम उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसका सीधा प्रभाव पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मियों पर भी देखने को मिल रहा है। बीते चार से पांच दिनों में दो बार तेल के दाम बढ़ने के बाद जिले के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर बिक्री प्रभावित हुई है। अररिया जिले में करीब 100 से अधिक पेट्रोल पंप संचालित हैं, जहां बढ़ती कीमतों को लेकर ग्राहकों की संख्या में कमी देखी जा रही है। यह भी पढ़ें- तेल के दामों से फिसल रहा बजट, महंगाई की चौतरफा मारपेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें सीमावर्ती नेपाल क्षेत्र में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ने के कारण सीमा से सटे कुछ पेट्रोल पंपों पर तेल की मारामारी जैसी स्थिति भी बनी हुई है। हालांकि जिले के अन्य पंपों पर सामान्य स्थिति बनी हुई...