चम्पावत, मार्च 30 -- चम्पावत। एसएसबी रानीखेत के महानिरीक्षक अमित कुमार ने बाजरीकोट स्थित पंचम वाहिनी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीमा सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। एसएसबी के महानिरीक्षक ने सोमवार को वाहिनी मुख्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में शस्त्रागार, प्रशासनिक कार्यालय, जवान बैरक, वाहिनी चिकित्सालय, परिवहन शाखा और वाहिनी परिसर में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी हासिल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...