अररिया, जून 18 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सीमा पर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने, सीमावर्ती क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत होने तथा आगामी 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को जोगबनी स्थित एसएसबी कैंप में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता 56वीं वाहिनी एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता ने की। बैठक में नगरवासियों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने सीमा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव ने सीमा पर आम लोगों के सुगम आवागमन, व्यापारिक गतिविधियों को प्रभावित नहीं होने देने तथा बेहतर आपसी समन्वय बनाए रखने सहित अन्य मुद्दों की जानकारी अधिकारियों को दी। इस पर एसएसबी अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन ...