दुमका, फरवरी 2 -- दुमका, प्रतिनिधि। इंटर स्टेट माइग्रेट वर्कर यूनियन कार्यालय में सीमा सड़क संगठन को लेकर एक बैठक माईग्रेट वर्कर यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद जाकिर अंसारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मो जाकिर अंसारी ने कहा कि सीमा सड़क संगठन के नाम पर हो रहे फर्जी एवं अनाधिकृत पत्राचार से स्थानीय तथा प्रवासी मजदूरों का भविष्य संकट में पड़ गया है। कुछ असामाजिक तत्व स्वयं को सामाजिक कार्यकर्ता या यूनियन सदस्य बताकर सीमा सड़क संगठन के नाम से भ्रामक और गलत पत्राचार कर रहे हैं। इससे न केवल सीमा सड़क संगठन अधिकारियों की छवि प्रभावित हो रही है, बल्कि मजदूरों के रोजगार पर भी सीधा प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यूनियन ने सर्वसम्मति से स्पष्ट एवं सख्त निर्णय लिया कि सीमा सड़क संगठन में किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने से पहले यूनियन स्तर पर पूर्ण पा...