हमीरपुर, अप्रैल 13 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। क्षेत्र में सीमा विवाद के चलते एक मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहा है, जिससे पीड़ित परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत और ग्राम पंचायत के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर चल रहे विवाद के कारण आवेदक को लगातार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं निकल पा रहा है। चंदपुरवा बुजुर्ग निवासी संजीव कुमार ने बताया कि बीते 21 नवंबर 2025 को रेलवे ट्रैक पर उसके भाई आशीष कुमार पुत्र दयाराम की मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के भाई ने विधिवत मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया, लेकिन अब तक उसे प्रमाण पत्र नहीं मिल सका है। यह भी पढ़ें- हनवारा पंचायत में सचिव का प्रभार लंबित, प्रमाण पत्र में हस्ताक्षर के लिए भटक रहे लोग पीड़ित का आरोप है कि वह कई बार संबंधित कार्या...