बागपत, मार्च 13 -- बागपत। कुर्डी गांव में शुक्रवार को सीमा विवाद के चलते उत्तर प्रदेश और हरियाणा के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से यमुना नदी के पास की भूमि का निरीक्षण किया। दोनो प्रदेशों के किसानों के बीच हर वर्ष कृषि भूमि को लेकर विवाद हो जाता है। फसलों को काटकर ले जाते है, तो कभी फसलों को नुकसान पहुंचाते है। मारपीट तक हो जाती है। सीमा विवाद के चलते संयुक्त निरीक्षण के दौरान दोनों राज्यों के राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में संबंधित भूमि का स्थल पर भौतिक सत्यापन किया गया। दोनों पक्षों के किसानों की बात सुनी गई और उन्हें संबंधित समस्याओं का सरलता से समाधान किया गया। इस दौरान सामने आया कि संबंधित भूमि का पूर्व में सीमांकन कराया जा चुका है तथा पीलर स्थापित हैं। जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशन में उपजिलाधिकारी बड़ौत भावना सिंह ने बागपत प्रश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.