विकासनगर, जनवरी 15 -- विकासनगर के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में सीमा विमर्श, सीमा दर्शन और रिवर्स पलायन पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी, भारत माता पूजन, आंतरिक सुरक्षा, और बॉर्डर सुरक्षा पर भी चर्चा हुई। सीमा जागरण मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य और प्राध्यापक गणों ने मां भारती को नमन किया। सीमा जागरण मंच के प्रदेश संगठनकर्ता आशीष वाजपेयी ने छात्रों को आंतरिक सुरक्षा, रिवर्स पलायन, आत्मनिर्भरता, और राष्ट्र जागरण जैसे विषयों पर संबोधित किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और राष्ट्र जागरण में योगदान देने पर जोर दिया। छत्रपति शिवाजी महाराज, अहिल्याबाई होलकर, स्वामी विवेकानंद, और मदर टेरेसा जैसे महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला गया और भारतीय परंपराओं से अनुसरण करने के लिए यु...