बक्सर, जून 17 -- चौसा, एक संवाददाता। बिहार यूपी की सीमा पर स्थित चौसा शराब के धंधेबाजों और पियक्कड़ों को बहुत भाता है।

शराब तस्करी का सुरक्षित क्षेत्र बिहार में वर्ष 2016 में नीतीश कुमार की सरकार द्वारा शराबबंदी की घोषणा के बाद शराब के धंधेबाजों के लिए चौसा सुरक्षित और आसान इलाका माना जाता है। शराब के धंधेबाज गंगा और कर्मनाशा नदी के रास्ते तथा कर्मनाशा पुल से सड़क मार्ग से और ट्रेन के द्वारा चोरी-छिपे शराब की खेप लाकर यहां शराब के शौकीनों के बीच मनमाने कीमत पर खपाते रहे हैं।

पुलिस का अभियान हालांकि उत्पाद पुलिस और मुफस्सिल पुलिस द्वारा पूर्व में कई बार अभियान चलाकर शराब के धंधेबाजों और पियक्कड़ों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजने का काम जरूर किया है, लेकिन इसके बावजूद शराब के धंधेबाजों द्वारा कानून की धज्जियां उड़ाते हुए अभी भी यूपी की तरफ...