सीमा पार नेपाल तक बकरीद की रही धूम
अररिया, मई 28 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सीमावर्ती शहर जोगबनी में गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण माहौल मे बकरीद की नमाज अदा की गयी। बकरीद की नमाज अदा नमाज के बाद सभी मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे गले मिलकर एक दूसरे को ईद बकरीद की बधाई दी। जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र के अमौना, दिपोल, हाजी मुहल्ला, टिकुलिया, भीमसैना सहित अन्य ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज़ अदा की गई। अररिया और फारबिसगंज के पूर्व विधायक जाकिर अनवर खान ने अपने परिचित शुभचिंतकों को गले मिल बक़रीद की बधाई दी। इस मौके पर अनवर राज, खुर्शीद खान भी मौजूद थे। स्थानीय मुशर्रफ हयात, हसन नन्हे, बदरूज्जमा उर्फ बद्दो, मो. जावेद, राजा, मो. असलम, एमडी फहीम, मुदस्सिर हयात, मुजफ्फर हयात, मो नब्बे ने बताया कि बकरीद पर्व शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। यह भी पढ़ें- जोगबनी से लेकर सीमा पार नेपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.