महाराजगंज, फरवरी 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। इंडो-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी, कस्टम व ठूठीबारी पुलिस की संयुक्त टीम ने 9.5 कुंतल विदेशी मक्का बरामद किया है। बरामद मक्का 19 सफेद बोरियों में भरा हुआ था, जिसे गन्ने के खेत में छिपाकर रखा गया था। कस्टम अधीक्षक सूर्यकांत तिवारी, बीओपी इंचार्ज सुभाष चंद के नेतृत्व में कोतवाली के एसआई दिनेश कुमार यादव व मनोहर यादव के साथ संयुक्त गश्ती सीमा स्तंभ संख्या 505 की ओर की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग नेपाल से बोरी में सामान लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 400 मीटर भीतर भारतीय क्षेत्र में छिपा रहे हैं। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो गन्ने के खेत के पास मौजूद संदिग्ध व्यक्ति गश्ती दल को देखकर फरार हो गए। तलाशी के दौरान खेत से 19 बोरियों में रखा विदेशी...