लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- पलियाकलां, संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। थाना गौरीफंटा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक नेपाली ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 4.36 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) बरामद किया गया है। गौरीफंटा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार को गौरीफंटा पुलिस और एसएसबी की टीम सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान डिगनिया तिराहा के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। टीम ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 4.36 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बिनोद प्रसाद भट्ट उर्फ विशाल पुत्र केशव दत्त भट्ट के रूप में हुई है। वह नेपाल के जिला बेतड़ी के प...