महाराजगंज, अगस्त 24 -- खनुआ, हिन्दुस्तान संवाद। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसएसबी 66वीं वाहिनी की सीमा चौकी खैरघाट की नाका पार्टी ने कार्रवाई करते हुए नेपाल तस्करी के लिए ले जाई जा रही 210 किलोग्राम सुपारी बरामद की है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से सीएनजी ऑटो, बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। यह भी पढ़ें- अररिया: लेटी सीमा चौकी पर 1620 पैकेट तंबाकू जब्त, एक तस्कर गिरफ्तारकार्रवाई की जानकारी सीमा चौकी खैर घाट प्रभारी सहायक कमांडेंट दलसानिया हरसुखलाल रूपाभाई को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ऑटो से सुपारी की बोरियां लाकर नेपाल तस्करी करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही नाका पार्टी कमांडर सहायक कमांडेंट चरण सिंह के नेतृत्व में जवानों को सीमा स्तंभ संख्या 536 के पास भेजकर विशेष नाका लगाया गया। इ...