बहराइच, मार्च 30 -- मोतीपुर,संवाददाता। बार्डर पर डंप अखरोट को आधीरात बाद सीमा पार कर रहे तस्करों को सटीक सूचना पर एसएसबी जवानों ने घेर लिया। अंधेरा का फायदा उठाते हुए तस्कर साइकिल पर लदे अखरोट भरे बोरों को छोड़कर सीमा पार नेपाल भाग गए। भारीमात्रा में बरामद अखरोट व साइकिलों को एसएसबी ने मिहींपुरवा कस्टम के हवाले कर दिया है। तस्करी के खुलासे के बार सीमा पर सुरक्षा को और मजबूत किया गया है। गश्त को भी बढ़ा दिया गया है। भारत-नेपाल सीमा के स्तंभ संख्या 662/1 के पास तस्करों के मौजूद होने की सटीक सूचना एसएसबी को मिली। इसपर जवानों की टोली को अलर्ट किया गया। रात करीब तीन बजे जवानों ने सीमा स्तंभ के पास हलचल देखकर घेराबंदी शुरू किया। जवानों को सामने आते देखते हुए तस्कर अखरोट सहित साइकिलों को छोड़कर सीमा पार भाग गए। तलाशी लेने पर बोरों में अखरोट भरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.