अररिया, अक्टूबर 2 -- अररिया, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सीमावर्ती ग्रामीणों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर बाह्य सीमा चौकी लेटी में एसएसबी, एपीएफ नेपाल एवं ग्रामीणों की बीओपी कमांडर स्तर की समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक का आयोजन बैठक का आयोजन 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार के निर्देशन में किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए एसएसबी के लेटी कैंप प्रभारी उप निरीक्षक भरत सेन ने कहा कि एसएसबी सीमा पर सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व की भावना के साथ कार्य कर रही है।

समुदाय के विकास के लिए कार्यक्रम सीमा सुरक्षा के साथ सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों के विकास के लिए समय-समय पर मानव चिकित्सा शिविर, पशु चिकित्सा शिविर और कौशल विकास प्रशिक्षण सहित विभिन्न कार्यक्रम नि:...