अररिया, मई 30 -- बथनाहा, एक संवाददाता। एसएबी 56वीं बटालियन बथनाहा की ओर से भवानीपुर में 15 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 'एफ' समवाय फुलकाहा बीओपी पथराहा के अंतर्गत 49 ओआरई मद वर्ष 2026-27 के तहत किया गया। प्रशिक्षण 12 जून तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान प्रशिक्षुओं को कोर्स से संबंधित जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में शामिल 15 प्रशिक्षुओं ने एसएसबी के इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं स्पोर्ट्स सेंटर शुरू कराने का आग्रह किया। अधिकारियों ने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- सीमा पर सुरक्षा व भीतर महिलाओं को स्वावलंबन बनाने...