सीमा पर सुरक्षा एवं समन्वय को लेकर अधिकारियों ने की बैठक
लखीमपुरखीरी, मई 25 -- 35 वीं वाहिनी मुख्यालय, आर्म्ड पुलिस फोर्स, शैलेश्वरी, कंचनपुर (नेपाल) में भारत-नेपाल समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 39 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पलिया के कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी ने प्रतिभाग किया। यह बैठक भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने व सीमा क्षेत्र में उत्पन्न विभिन्न चुनौतियों के समाधान की संयुक्त रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। बैठक के दौरान दोनों देशों की एजेंसियों के अधिकारियों ने सीमा स्तंभों के सर्वेक्षण, रख-रखाव एवं मरम्मत कार्यों को समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने पर विस्तृत चर्चा की। इसके अतिरिक्त नो मेंस लैंड पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने, जंगली जानवरों की तस्करी पर नियंत्रण, मानव तस्करी की रोकथाम, भारतीय एवं नेपाली जाली मुद्रा की तस्करी पर अंकुश ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.