बदायूं, फरवरी 11 -- कुंवरगांव। जिले की सीमा पर अवैध खनन और खनिज परिवहन पर शिकंजा कसते हुए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार तड़के तीन बजे सीमा क्षेत्र में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बजरी से लदे दो डंपरों को पकड़ा गया। खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सिगोई गांव के पास बॉर्डर पर वाहनों की सघन जांच की। इसी दौरान आंवला की ओर से आ रहे डंपरों को रोका गया। जांच में दोनों वाहनों में अवैध रूप से बजरी का परिवहन पाया गया। डंपर चालकों द्वारा कोई भी वैध खनन प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिसके बाद खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने दोनों वाहनों को सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया। अधिकारियों के अनुसार सीमावर्ती इलाकों से अवैध खनिज परिवहन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसके चलते रात के समय चेकिंग अभियान तेज किया गया है। खनन अधिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.