मोतिहारी, दिसम्बर 10 -- मोतिहारी, हिप्र.। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम टू (वीवीपी) के तहत भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित जिला के आदापुर प्रखंड के चंदरमन , बनकटवा प्रखंड के बीबनी , छौड़ादानो प्रखंड के परसा, महुआवा, धर्मनगर, ढाका प्रखंड के परसा, घोड़ासहन प्रखंड के बरवा खुर्द, जमुनिया कवैया, झरोखर, समनपुर, रक्सौल प्रखंड के पनटोका व भारतमही गांव के समग्र विकास के लिए मंगलवार को समीक्षा बैठक की गई। बैठक में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को संबंधित गांव के समग्र विकास के लिये विलेज प्रोफाइल बनाने के लिये निर्देश दिया गया। बैठक में कमांडेंट 20वीं एसएसबी बटालियन, कमांडेंट 71वीं एसएसबी बटालियन, डिप्टी कमांडेंट 47वीं एसएसबी बटालियन, सहायक नोडल पदाधिकारी-सह-जिला योजना पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बनकटवा, छौड़ादानो, घोड़ासहन, रक्सौल व ढाका उपस्थित थे...