नई दिल्ली, जनवरी 15 -- जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पाकिस्तानी सीमा के पास संदिग्ध ड्रोन देखा गया है। पाकिस्तान की तरफ से आए इस ड्रोन को लेकर एक बार फिर से घुसपैठ की आशंका बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रामगढ़ सेक्टर के केसो महासन गांव के पास यह ड्रोन देखे गए हैं। अधिकारियों ने जानकारी मिलते ही इस पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है। ड्रोन्स की वजह से जारी इस अलर्ट के बीच शाम को पुंच सेक्टर में भी देगवार गांव के ऊपर कुछ ड्रोन जैसी वस्तु उड़ती हुई दिखाई दी। भारतीय सेना ने उसे गिराने के लिए कुछ राउंड फायरिंग भी की। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय बल लगातार अलर्ट पर हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में सीमा पर संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की यह तीसरी घटना है। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब मंगलवार को ही सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने नियं...