मधुबनी, अगस्त 30 -- बासोपट्टी,एसं। भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गुरूवार को बासोपट्टी थाने की पुलिस व जानकीनगर एसएसबी ने ज्वाइंट पेट्रोलिंग की। ग्रामीण एसपी के निर्देश पर एस आई विधा भूषण चौबे के नेतृत्व में सीमावर्ती गांवों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा से जुड़े प्रमुख मार्गों, पगडंडियों और अन्य संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। गश्ती के दौरान पुलिस और एसबीबी के जवानों ने सीमावर्ती गांवों के लोगों से संवाद किया। उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों से अपील की गई कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, अवैध घुसपैठ, तस्करी या अन्य गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस ...