अलीगढ़, जून 27 -- बेसवां, संवाददाता। अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर जब चलती बस में चालक गणेश को अटैक आया तो बस अनियंत्रित होते ही कुछ पल के लिए यात्रियों की सांसें थम गईं। चालक स्टेयरिंग पर ही निढाल हो चुका था और बस दूसरी लेन की ओर बढ़ रही थी। ऐसे नाजुक क्षण में बस में सवार एक सेवानिवृत्त फौजी ने बिना अपनी जान की परवाह किए आगे बढ़कर स्टेयरिंग संभाल लिया। उनकी सूझबूझ और साहस से बस बिजली के पोल से टकराकर रुक गई और करीब 50 यात्रियों की जान बच गई। हादसे के बाद कई यात्रियों ने भावुक होकर फौजी का आभार जताया और कहा कि यदि उन्होंने समय रहते हिम्मत नहीं दिखाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही गोरई थाना पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। चालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को...