मधुबनी, अगस्त 24 -- मधवापुर। भारत नेपाल सीमा पर मधवापुर में नशीली दवा का अवैध धंधा करने के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस मामले से संबंधित नशा के लिए व्यवहार किये जाने वाली दवा (कफ सीरप) की 10 बोतलें बरामद की गयी है। बरामदगी, जब्ती व गिरफ्तारी की कार्रवाई मधवापुर एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त रूप से की। यह मामला इंडो नेपाल बॉर्डर पीलर नंबर 295/04 से करीब साढ़े चार किलोमीटर भारतीय क्षेत्र की ओर बीते रविवार की देर शाम का है। पकड़े गये 31 वर्षीय आरोपी छोटन कुमार, मधवापुर का ही रहने वाला है। वह सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र स्थित मधुबनी चौक से कफ सीरप की बोतलें खरीद कर मधवापुर जा रहा था। थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...