सीतामढ़ी, जुलाई 27 -- रमेश कुमार परिहार। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 51वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की लालबंदी समवाय और एसटीएफ सीतामढ़ी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की।गुप्त सूचना के आधार पर विशेष नाका जांच के दौरान नेपाल से गांजा लेकर भारत में प्रवेश कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से कुल 5.4 किलोग्राम (पैकिंग सहित) गांजा जैसा प्रतीत होने वाला मादक पदार्थ बरामद किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बेला थाना क्षेत्र के मनिथर वार्ड आठ निवासी स्वर्गीय परीक्षण राय के पुत्र चिंता हरण के रूप में हुई हैं। यह भी पढ़ें- अररिया : भारत नेपाल सीमा पर तस्करी के 15 किलो गांजा बरामद जानकारी के अनुसार, सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) नोबिन गोगोई के नेतृत्व में विशेष नाका जांच अभियान...