मधुबनी, जुलाई 27 -- गगवेंद्र मिश्रा मधुबनी। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसको लेकर केंद्रीय सुरक्षा बलों के द्वारा सीमा पर लगातार अलग-अलग रणनीति तैयार की जा रही है। इसी कड़ी में सीमा पर तैनात एसएसबी ने अपने महिला सुरक्षा बलों के अधिकारियों से लेकर कांस्टेबल तक सक्रिय कर दिया है। बीते तीन वर्षों में सीमा पर महिला सुरक्षा बलों की संख्या डेढ़ गुनी तक बढ़ गयी है। 18वीं बटालियन एसएसबी मुख्यालय राजनगर के कमांडेंट कोजा राम लोमरोड ने बताया कि महिला जवान सीमा सुरक्षा, निगरानी, तलाशी अभियान, मानव तस्करी एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। महिला जवानों के सीमा पर आने से सभी प्रकार की तस्करी और अवैध प्रवेश पर रोक लगी है। ये जवान अपराध और अन्य अवैध गतिविधियों को तेजी से नियंत्रित कर...