अररिया, मई 4 -- बथनाहा, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। 'ई' समवाय घुरना के अंतर्गत बाह्य सीमा चौकी क्षेत्र में विशेष नाका टीम ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली गांजा जब्त किया। जानकारी के सोमवार को एसएसबी टीम ने गांव जटवारा टोला (वार्ड संख्या 06) के समीप भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 191 के पास भारतीय सीमा में करीब 1.5 मीटर अंदर छापेमारी की। इस दौरान नेपाल से भारत की ओर लाया जा रहा 1215 किलोग्राम नेपाली गांजा बरामद किया गया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया। यह भी पढ़ें- छापेमारी कर एसएसबी ने किया बड़ी मात्रा में तस्करी का सामान जब्त हाला की इस कारवाई में तस्कर भागने में सफल ...