रिषिकेष, जून 3 -- सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ने रूस की प्रतिष्ठित टैम्बोव स्टेट यूनिवर्सिटी नामित जीआर देरझाविन के साथ एक करार किया है। जिसमें दोनो संस्थान एक दूसरे का शैक्षणिक, अनुसंधान एवं वैज्ञानिक सहयोग करेंगे। सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि बीते रोज इंडो-रशियन एजुकेशन समिट 2026 के दौरान दोनो संस्थानों के बीच अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग समझौता हुआ। जिसमें सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अनिरुद्ध सिंह और टैम्बोव स्टेट यूनिवर्सिटी के रेक्टर डॉ. पावेल मोइसेव ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...