अररिया, सितम्बर 4 -- सीमा चौकी बरुदाह के पास 119 बोतल नेपाली शराब बरामद। सीमा स्तंभ संख्या 164 के समीप झाड़ी में पड़ी मिली पॉलीथिन बोरी। तलाशी अभियान के बावजूद तस्कर का नहीं मिला सुराग, उत्पाद विभाग को सौंपी गई शराब।

सीमा चौकी की कार्रवाई अररिया, एक संवाददाता भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के जवानों ने 119 बोतल नेपाली शराब बरामद की। हालांकि मौके से किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार के निर्देशन में सीमा चौकी बरुदाह के बलकर्मियों को गुप्त सूचना के आधार पर विशेष गश्ती के लिए भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में भेजा गया था। करीब 19:30 बजे गश्ती दल ने सीमा स्तंभ संख्या 164 के समीप भारतीय क्षेत्र में झाड़ी में एक...