बहराइच, मार्च 10 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। 59वीं वाहिनी एसएसबी के सीमा चौकी बलईगांव के भारत नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 663/01 के पास एसएसबी और मोतीपुर पुलिस के संयुक्त टीम ने तीस ग्राम स्मैक के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया। आरोपियों के नाम अर्श खान पुत्र वसीम खान मोहल्ला नाजिरपुरा थाना नगर कोतवाली बहराइच तथा अमन सिंह पुत्र दीपू सिंह मोहल्ला काजीपुरा नगर कोतवाली बहराइच है। सोमवार की रात नौ बजे संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बलईगांव सीमा चौकी के भारत नेपाल बॉर्डर के पिलर संख्या 663/1 से एक मोटरसाइकिल यूपी 40 एबी 0279 से स्मैक लाया जा रहा है। मोटरसाइकिल बलई गांव की ओर जा रही है। एसएसबी 59वी वाहिनी के बलईगांव चौकी प्रभारी निरीक्षक देशराज व मोतीपुर थाना अध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया के सह नेतृत्व में एसएसबी और व पुलिस की स...