अररिया, मई 4 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) के बीच संयुक्त गश्ती एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। यह कार्यक्रम सोमवार को एसएसबी के बाह्य सीमा चौकी 'बी' समवाय मुख्यालय डूबाटोला तथा नेपाल एपीएफ की सीमा चौकी नोचा के बीच सीमा स्तंभ संख्या 171 के पास संपन्न हुआ। संयुक्त गश्ती के दौरान एसएसबी की ओर से सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) संजय सिंह के नेतृत्व में चार अन्य जवान शामिल रहे, जबकि नेपाल एपीएफ की ओर से उप निरीक्षक उमेश मण्डल के साथ चार जवान मौजूद थे। यह भी पढ़ें- संदिग्ध गतिविधि व व्यक्तियों की दें सूचना इसके बाद दोनों पक्षों के अधिकारियों व जवानों की उपस्थिति में समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें सी...