पीलीभीत, अगस्त 1 -- पीलीभीत। 49वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से शुक्रवार को सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में चिकित्सकों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें जरूरी चिकित्सकीय परामर्श दिया और निशुल्क दवाएं वितरित कीं। सीमा चौकी नगरिया कट के कार्यक्षेत्र के वाइब्रेंट गांव रामनगरा में आयोजित शिविर कमांडेंट शेर सिंह चौधरी के निर्देशन में हुआ। सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. सोम्या टी ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह भी दी। शिविर में 16 महिलाओं, 30 पुरुषों और 12 बच्चों समेत कुल 58 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यह भी पढ़ें- ...