रांची, जुलाई 2 -- रांची। प्रेमचंद महतो इंटर कॉलेज की छात्रा सीमा कुमारी का चयन वन विभाग में वनपाल (सार्जेंट) के पद पर हुआ है। वर्ष 2025 की प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होने के बाद वर्तमान में उनकी ट्रेनिंग जम्मू-कश्मीर में चल रही थी। विद्यालय आगमन पर उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि असफलता ही सफलता की राह दिखाती है। प्राचार्य उमेश यादव और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सीमा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...