सीमावर्ती 44 गांवों को विकास की नई पहचान देगा वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम
बलरामपुर, जुलाई 5 -- बलरामपुर, संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जनपद के 44 गांव अब विकास की नई पहचान हासिल करेंगे। केंद्र सरकार की वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत इन गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ रोजगार, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य व पर्यटन को बढ़ावा देकर इन्हें आत्मनिर्भर एवं आधुनिक बनाया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चयनित 44 सीमावर्ती गांवों के विकास के लिए निर्धारित 10 प्रमुख क्षेत्रों पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि विभागवार विस्तृत कार्ययोजना समयबद्ध तरीके से तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि शासन से स्वीकृति और बजट मिलते ही विकास कार्य शुरू कराए जा सकें। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.